टीबी वॉर्ड नहीं होने से संक्रमण का खतरा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। टीबी अस्पताल और टीबी वॉर्ड के पुराने भवन तोड़ दिए गए हैं। नए भवन का निर्माण नहीं हुआ है। मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और भर्ती की सुविधा नहीं है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

risk of infection increases due to lack of tb ward in ghaziabad demand for new building

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : जिले में टीबी के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन वर्तमान में टीबी के इलाज के लिए टीबी अस्पाताल और टीबी वॉर्ड का पूरा इंतजाम नहीं है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नितिन रोहतगी द्वारा जिला क्षय रोग (टीबी) चिकित्सालय और टीबी वॉर्ड के नए भवन के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री असीम अरुण को पत्र लिखा गया है। टीबी अस्पताल, वॉर्ड के पुराने भवनों को तोड़ा जा चुका है, वर्तमान व्यवस्था में टीबी मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, जांच और भर्ती सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

रेकमेंडेड खबरें