बकरीद पर सुरक्षा बढ़ी, संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, 30 तक ज़िले में लागू रहेगी धारा-163

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है। त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 30 मई तक धारा-163 लागू की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

security tightened in noida for bakrid flag march in sensitive areas section 163 imposed till may 30

n NBT न्यूज, नोएडा

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने मंगलवार रात थाना फेस-1 पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग की। इस दौरान जामा मस्जिद समेत अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी। बकरीद और विभिन्न संगठनों के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जिले में 30 मई तक बीएनएसएस की धारा-163 लागू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि त्योहार और धरना-प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी कारण एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें