यमुना सिटी में जल्द लगेगा स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुना सिटी में जल्द ही स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगेगा। इससे स्ट्रीट लाइटों की निगरानी तकनीक से होगी। ऊर्जा की बचत होगी और खराब लाइटों का पता चलेगा। दिन में जलने वाली लाइटें बंद हो जाएंगी। सूर्यास्त पर लाइटें अपने आप जलेंगी और सुबह बंद हो जाएंगी। बिजली पैनल की निगरानी बेहतर होगी और चोरी रुकेगी।

smart street lighting system to be installed soon in yamuna city promising energy savings and better management

n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा : यमुना अथॉरिटी अपने क्षेत्र में स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लागू करेगी। इसके जरिए स्ट्रीट लाइटों की निगरानी की जाएगी। इससे ऊर्जा की बचत होगी और अधिकारी अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर यह भी देख सकेंगे कि कौन-सी स्ट्रीट लाइट कहां खराब है और कहां दिन में भी लाइट जल रही है। यमुना सिटी के औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों में निर्माण कार्य तथा लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है। यमुना अथॉरिटी स्ट्रीट लाइटों का प्रबंधन तकनीक के जरिए करेगी। एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि सेक्टरों के निरीक्षण के दौरान दिन में भी स्ट्रीट लाइटें जलती मिली हैं। फिलहाल इसका संचालन मैन्युअल है और समय पर स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ नहीं किया जाता, जिससे ऊर्जा की बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि अब स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। जल्द ही कंपनी के चयन के लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इस सिस्टम के जरिए सूर्यास्त के समय स्ट्रीट लाइटें अपने आप ऑन हो जाएंगी और सुबह निर्धारित समय पर बंद हो जाएंगी। इसके अलावा, इस व्यवस्था से बिजली पैनल की निगरानी बेहतर होगी और चोरी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

रेकमेंडेड खबरें