टाटा युरेका पार्क में सीवर ओवरफ्लो, लोग परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा युरेका पार्क के निवासी सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कई महीनों से सीवर उफान पर है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल है। निवासियों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

tata eureka park sewer overflow residents troubled by noida authoritys negligence risk of diseases

n NBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-150 स्थित टाटा युरेका पार्क सोसायटी के निवासी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। सोसायटी के बाहर स्थित सीवर कई महीनों से उफान मार रहा है, जिससे आसपास बदबू और गंदगी फैली हुई है। निवासियों का आरोप है कि दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक यूपी आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि उफनता सीवर खुले नालों और सड़क किनारे पड़े कचरे के साथ मिलकर गंदे पानी के पोखर बना रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू समेत अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सोसायटी निवासी कुणाल भाटिया ने बताया कि बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है और बच्चों को बाहर खेलने से रोकना पड़ रहा है। निवासियों ने नोएडा अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीवर लाइन की सफाई, मरम्मत, नालियों को ढंकने और आसपास जमा कचरा हटाने की मांग की है। साथ ही नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामला उच्च अधिकारियों और सार्वजनिक मंचों तक पहुंचाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक अथॉरिटी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

रेकमेंडेड खबरें