विडियो वायरल करने की धमकी देकर उगाही में दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवती और उसके मंगेतर को 2 लाख रुपये की उगाही करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

video viral threat for extortion of 2 lakhs girl and fianc arrested

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

शहर में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने एक युवती और उसके मंगेतर को कथित तौर पर 2 लाख रुपये की उगाही करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में दोनों आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अहीरवाड़ा निवासी शिकायतकर्ता पिछले करीब 20 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, जून 2023 में एक युवती सेक्टर-75 स्थित उनके कार्यालय में अकाउंट्स (टैली) सीखने आई थी। प्रशिक्षण के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है कि मार्च 2026 में युवती ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसकी शादी पंजाबी वाड़ा निवासी कार्तिक से तय हो गई है। इसके बाद 18 मई को युवती अपने मंगेतर के साथ शिकायतकर्ता के ऑफिस पहुंची, जहां कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और दबाव बनाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी की गई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित की शिकायत पर 26 मई को एक विशेष टीम गठित की। सब इंस्पेक्टर आसमान, महिला एएसआई नीलम, एएसआई दिनेश और सिपाही विनोद की टीम ने सेक्टर-2 मार्केट में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब आरोपी शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये लेने पहुंचे, तभी पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना तो नहीं बनाया।

रेकमेंडेड खबरें