पशुओं से फसल बर्बादी पर ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर के ग्राम जलालाबाद के ग्रामीणों ने आवारा गायों और सांड़ों से खड़ी फसलों को हो रहे नुकसान पर नाराज़गी जताई है। किसानों का कहना है कि इन पशुओं की संख्या बढ़ने से उन्हें भारी आर्थिक हानि हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इन पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

villagers anger over crop damage by stray animals demand action from administration

n NBT रिपोर्ट, मुरादनगर : ग्राम पंचायत जलालाबाद में आवारा गायें और सांड़ों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी गाजियाबाद को शिकायत भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि गांव में आवारा गायों और सांड़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इन पशुओं की संख्या 100 के आसपास है, जो खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खासकर तब जब अभी अभी गन्नों की बुवाई की गई है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने और फसलों को नुकसान से बचाने की मांग की है। । पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह ने बताया कि यदि डीएम गाजियाबाद के स्तर से त्वरित कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण फिर जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात करेंगे।

रेकमेंडेड खबरें