n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: आईएमटी मानेसर में मॉनसून से पहले ड्रेनों की सफाई का काम चल रहा है, लेकिन सफाई व्यवस्था पर ही अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ड्रेनों से निकाला गया सिल्ट, प्लास्टिक और अन्य कचरा कई जगह किनारों पर ही छोड़ दिया गया है। उद्यमियों का कहना है कि यदि यह मलबा समय रहते नहीं उठाया गया तो पहली बारिश में ही यह फिर से ड्रेनों में बह जाएगा और जल निकासी व्यवस्था फिर से ठप हो जाएगी। इससे इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव होगा। आइएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल असोसिएशन के संरक्षक पवन यादव का कहना है कि जिस प्रकार ड्रेन से निकाले गए कचरे को किराने पर ही छोड़ दिया जा रहा है, उससे आने वाले समय में दिक्कत बढ़ सकती है।


