n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : अब नगर निगम क्षेत्र में सभी घरेलू एवं व्यावसायिक जल कनेक्शनों पर केवल मानक और स्वीकृत वाटर मीटर ही लगाए जाएंगे। शहर में जल उपयोग की सटीक माप, पानी की बर्बादी रोकने और बिलिंग प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी वाटर मीटर आईएसआई मार्क युक्त होंगे और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों के अनुरूप होने चाहिए। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल वही मीटर लगाए जा सकेंगे, जिन्हें भारत सरकार के अधीन फ्लूड कंट्रोल रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा प्रमाणित किया गया हो।


