उंगलियों की माला, बेड़ियों की जकड़न और 1km की वोटर लिस्ट, प्रदर्शन में दिखे कई रंग
उंगलियों की माला, बेड़ियों की जकड़न और 1KM की वोटर लिस्ट, प्रदर्शन में दिखे कई रंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Rahul.Anand
@timesofindia.comn रामलीला मैदान : इंडिया ब्लॉक की रैली सिर्फ राजनीतिक भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रही। लोगों ने अपने विरोध को आवाज देने के लिए कई अनूठे तरीके भी अपनाए। कहीं प्रतीकात्मक उंगलियां लेकर वोट के अधिकार पर सवाल उठाए गए, तो कहीं हथकड़ी पहनाकर एक व्यक्ति को ज्ञानेश कुमार के रूप में पेश किया गया। किसी के हाथ में तोते का पोस्टर था, तो कोई पहियों वाली तख्ती पर बैठकर अपना संदेश देने की कोशिश कर रहा था।
इन झांकियों और प्रतीकों ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक लोगों का ध्यान खींचा। मिंटो रोड पर NSUI दिल्ली प्रदेश के इंचार्ज अखिलेश यादव सांकेतिक उंगलियों की माला पहने हुए थे और उनके सहयोगी सांकेतिक उंगलियों के जरिए भारत का मानचित्र बनाकर विरोध जता रहे थे। उन्होंने कहा कि 1949 में बाबा साहेब ने लोगों को वोट का अधिकार देने की दिशा में संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को जातियों में बांटा जा रहा है और अब वोट देने के अधिकार पर भी चोट की जा रही है।