50 Thousand Reward Sharp Shooter Maya Tyagi Killed In Police Encounter Created Terror By Firing 10 Rounds In Bambawad
माया ने बंबावड़ में 10 राउंड फायर कर मचाई थी दहशत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Saurabh.yadav
@timesofindia.comn नोएडा : सेक्टर-126 में शनिवार को पुलिस और सीआरटी टीम के एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी शार्प शूटर अमन उर्फ माया त्यागी का पश्चिमी यूपी गौतमबुद्ध नगर दादरी व मुजफ्फनगर को मुख्य आपराधिक अड्डा बना लिया था। वहीं, पिछले महीने 3 अक्टूबर को उसने बादलपुर बंबावड़ गांव में च्रंद्रपाल प्रधान के घर पर 10 से अधिक बार फायरिंग की थी। उसके साथ 4 लोग शामिले थे, जिसमें से पुलिस ने दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, फरार माया की तलाश में स्पेशल टीम लगी थीं। वहीं, वारदात में शामिल एक बदमाश अब भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बंबावड़ गांव निवासी च्रंद्रपाल प्रधान के बेटे नितिश की शिकायत पर बादलपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। पीड़ित ने जानकारी दी कि 3 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह घर पर था। एक बाइक पर सवार होकर अंकित और नितिश समेत चार लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल से चंद्रपाल के बेटे पर मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान वह नीचे लेट गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी और बादलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत में कहा गया है कि घटना से गांव और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद माया त्यागी पुलिस की नजरों में खटकने लगे और उसकी तलाश में दो टीमें लगी थीं।