7188 Crore Investment Proposals Stuck Long Wait For Land Allotment Water Electricity Approvals
~7,188 करोड़ के निवेश प्रस्ताव तैयार, मंज़ूरी का लंबा इंतज़ार
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
प्रदेश में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाले प्रॉजेक्ट विभिन्न मंजूरियों और विभागीय प्रक्रियाओं के चलते जमीन पर नहीं उतर पा रहे हैं। हाल ही में हुई स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में इसका खुलासा हुआ। करीब 7,188 करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रस्तावों में निवेशकों को भूमि आवंटन, पर्यावरणीय स्वीकृति , बिजली कनेक्शन, भवन मानचित्र और कर छूट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।हाल ही में ये मामले अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग कमिटी में रखे गए। स्टीयरिंग कमिटी ने 7 से 15 दिनों के भीतर निवेशकों की समस्या का समाधान कर निवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
भूमि आवंटन, जल उपलब्धता न मिलने से अटका ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट : ओसियर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ललितपुर में 1,200 करोड़ रुपये का ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट लगा रही है। कंपनी धौर्रा क्षेत्र में 5,000 टीपीए क्षमता का संयंत्र लगाना चाहती है, लेकिन भूमि आवंटन और जल उपलब्धता को लेकर मामला लंबित है।