चुनाव में जुटेंगे प्रकोष्ठ, हर तबके में पैठ बनाएंगे

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
bjp cells active for elections strategy to connect every section
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा प्रकोष्ठों की नई टीम के गठन के साथ ही उनको जमीन पर उतारने की तैयारी हो गई है। राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संयोजक वीडी शर्मा सोमवार को इन प्रकोष्ठाें को चुनावी जिम्मेदारी सौंपेंगे। वह लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में इन प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा के सभी 24 प्रकोष्ठों की नई टीम का ऐलान शनिवार को ही किया गया है। ये प्रकोष्ठ बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर व्यापारी और रेहड़ी पटरी वालों तक सभी वर्गों के बीच में काम करते हैं। इनकी चुनाव में अहम भूमिका होगी। सभी वर्गों को पार्टी के साथ कैसे जोड़ा जाए, इस पर बैठक में मंथन किया जाएगा।
भाजपा के नए प्रकोष्ठ संयोजक : भाजपा के प्रकोष्ठों की नई टीम घोषित कर दी गई है। प्रशांत सिंह अटल विधि, राजेश अग्रहरि व्यावसायिक, डॉ.अभय मणि त्रिपाठी चिकित्सा, सुधीर हलवासिया आर्थिक, मुकुंद स्वरूप मिश्र व्यापार, आलोक सिंह सहकारिता, कर्नल दयाशंकर दुबे पूर्व सैनिक, डॉ. गिरीश चंद्र सांस्कृतिक, इंद्रजीत कोरी बुनकर, प्रफेसर अनिल कुमार मिश्र शिक्षक, अनामिका निषाद मत्स्य, नवनीत गर्ग स्थानीय निकाय, राजेंद्र अग्रवाल पंचायत, गोपाल अंजान श्रम, अभिषेक त्रिवेदी दिव्यांग, संदीप शाही एनजीओ, मुकुट बिहारी वर्मा वरिष्ठ नागरिक, संजीव गुप्ता लघु उद्योग, पवन सिंह चौहान शिक्षण संस्थान, अजीत प्रताप सिंह प्रवासी श्रमिक संपर्क, शिव शंकर सैनी रेहड़ी-पटरी व्यासाय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव खेलकूद, पर्वत सिंह यादव पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए गए हैं।

मृतक को बना दिया सदस्य : प्रकोष्ठों की इस टीम में पार्टी की एक बड़ी चूक सामने आई है। अंबेडकर नगर के रामसूरत मौर्य को श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में बतौर सदस्य जगह दी गई है। उनका निधन पहले ही हो चुका है। इससे पहले भी प्रदेश की अन्य टीमों में खामियां सामने आ चुकी हैं।

रेकमेंडेड खबरें