Broken Underpass Near Gbu On Yamuna Expressway Will Now Be Built Construction Work Started
GBU के पास यमुना एक्सप्रेसवे के टूटे अंडरपास का निर्माण शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
यमुना एक्सप्रेसवे पर गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास क्षतिग्रस्त अंडरपास की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया। एनबीटी में 28 अक्टूबर को फोटो के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। स्थानीय लोगों ने समस्या को उठाने के लिए एनबीटी का आभार जताया। अंडरपास की छत से सीमेंट के टुकड़े टूटकर गिर रहे थे और सरिया बाहर दिखाई देने लगा था। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन यानी 29 अक्टूबर को अधिकारियों ने अंडरपास से वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। अब रविवार से मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि दो दिन में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एनबीटी में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और काम शुरू कराया।