आधुनिक सर्जरी से दूर होगी बच्चों में पेशाब की नली की जन्मजात खराबी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
congenital defect of urinary tract in children to be treated with modern surgery
nNBT न्यूज, लखनऊ : बच्चों में गुर्दे से पेशाब की निकासी में रुकावट, अंडकोष का नीचे न उतरना और पेशाब की नली का सामान्य स्थान पर नहीं होना जैसी जन्मजात समस्याओं का अब आधुनिक सर्जिकल तकनीकों से बेहतर इलाज संभव हो रहा है। इन बीमारियों में समय पर पहचान और सही तकनीक से ऑपरेशन होने पर बच्चों को भविष्य की गंभीर परेशानियों से बचाया जा सकता है। इन जटिल बीमारियों के उपचार की आधुनिक विधियों और सर्जरी की बारीकियों को साझा करने के लिए केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक 14वां राष्ट्रीय SPUCON-2026 आयोजित किया।

गुर्दे में रुकावट का आधुनिक सर्जिकल उपचार : केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि बच्चों में गुर्दे से पेशाब निकलने के रास्ते में रुकावट होने पर गुर्दे में सूजन आ सकती है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में सर्जरी के जरिए रुकावट दूर कर पेशाब की निकासी सामान्य की जाती है। कुछ बच्चों में पेशाब की नली का छिद्र लिंग के अगले सिरे के बजाय नीचे की तरफ होता है। इस समस्या को हाइपोस्पेडियास कहते हैं। इसमें सर्जरी के जरिए पेशाब की नली का रास्ता ठीक किया जाता है। इन बीमारियों के उपचार की आधुनिक तकनीक समझाने के लिए चार जटिल ऑपरेशन का ऑपरेशन थिएटर से सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान देशभर के करीब 300 चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

रेकमेंडेड खबरें