धमकी देने के आरोप में FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dadri threat to stop warehouse construction guard assaulted at gunpoint fir registered
n NBT न्यूज, दादरी : शाहपुर गांव में निर्माणधीन वेयर हाउस के काम बंद करने की तमंचा दिखाकर गार्ड को धमकी दी। आरोपी वेयर हाउस में मिट्टी डालने का दबाव बना रहा है, जबकि पीड़ित किसी अन्य के डंफर से मिट्टी डलवा रहा है।

दादरी कोतवाली के एसएचओ, नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा निवासी अमर सिंह दादरी क्षेत्र के शाहपुर गांव में वेयर हाउस का निमार्ण करा रहे हैं, निमार्ण के लिए डंफर से मिट्टी डलवाई जा रही है, आरोप है कि संदीप नाम का आरोपी साइट पर आकर खुद ही मिट्टी डालने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़ित के मना करने पर 29 अक्टूबर को आरोपी ने साइट पर पहुंचकर तैनात गार्ड को तमंचा दिखाकर निमार्ण बंद करने की धमकी दी।

रेकमेंडेड खबरें