दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बोले, रैली का जोश जनता की ताकत का एहसास कराएगा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
delhi congress president rallys enthusiasm will make people realize their strength public has decided to remove bjp from power
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि रैली में उमड़े जनसैलाब ने बीजेपी को जनता की ताकत का एहसास करा दिया है।
देवेंद्र ने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए देश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग रामलीला मैदान पहुंचे। पुलिस की ओर से जगह-जगह अवरोध पैदा किए जाने के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उनके मुताबिक, जनता अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली के दिन बाजार बंद रखने के फैसले पर भी सवाल उठाए।

रेकमेंडेड खबरें