Gosainganj Cemetery Wall And Gate Demolished By Jcb Land Grabbing Allegations Two In Custody
कब्रिस्तान की दीवार और गेट ढहाए, दो संदिग्ध हिरासत में
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोसाईंगंज
गंगागंज स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल और दोनों गेट जेसीबी से गिराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में इस्तेमाल जेसीबी भी बरामद हुई है। आरोप है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हाईवे किनारे स्थित कीमती जमीन पर कब्जे की नीयत से तोड़फोड़ की गई।ग्रामीणों के मुताबिक, कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए सामूहिक चंदे से दीवार बनवाई गई थी। शनिवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। एसीपी ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।