'स्ट्रोक में मददगार हो सकती है आयन थेरेपी'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ion therapy in stroke treatment discussion in physiotherapy seminar in lucknow
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : निरालानगर स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सेमिनार में 400 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट जुटे। इस दौरान स्ट्रोक, न्यूरोलॉजिकल और ऑर्थोपेडिक समस्याओं के साथ पुराने दर्द के इलाज में वाइब्रेशन साइंस की ' आयन थेरेपी ' तकनीक पर मंथन हुआ।

लंदन अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस (यूके) के असोसिएट डायरेक्टर प्रो. डॉ. सैयद मोहम्मद वारिस ने बताया कि कई देशों में इस तकनीक से मरीजों का इलाज और फिजियोथेरेपिस्टों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले कार्यक्रम का उद् घाटन आईएएस अमित कुमार घोष ने किया। डॉ. रुचि वाष्णेय गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। सेमिनार में डॉ. सैफ सईद अल रियामी, प्रो. सिल्वेरियो डे रोक्को, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. धरम पांडेय, डॉ. सुमित अस्थाना और डॉ. रानू सिंह ने भी विचार रखे। सचिव डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगी और फिजियोथेरेपिस्टों को सम्मानित किया गया।

रेकमेंडेड खबरें