Mal Dispute Over Gambling Money Three Arrested On Charges Of Murder
माल में शख्स की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, माल : माल थाना क्षेत्र के बीघापुर गांव में शनिवार देर रात नन्हके रावत (58) की हत्या जुए में जीती रकम को लेकर हुए विवाद में की गई थी। नन्हके की पत्नी मीना ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, नन्हके जुआ खेलने के दौरान रुपये जीतने के बाद घर लौटने लगे थे। फड़ पर मौजूद रविन्द्र विश्वकर्मा, चंद्रपाल और कल्लू ने दोबारा दांव लगाने का दबाव बनाया। नन्हके के इनकार करने पर विवाद हो गया। इसके बाद तीनों ने बाग में ईंटों से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।