खुली जीप में राहुल, सड़क पर समर्थकों का हुजूम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rahul gandhis open jeep journey to ramlila maidan a flood of supporters
Rahul.Anand

@timesofindia.com
n नई दिल्ली : रामलीला मैदान रविवार सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंचने लगे थे। मैदान में जुटी भीड़ सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं थी। इसमें गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थक, युवा, छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल थे। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचते कार्यकर्ताओं और नारों के बीच रामलीला मैदान के आसपास की सड़कें भी लोगों से भरी नजर आईं। मैदान के अंदर कुर्सियां भर चुकी थीं तो बाहर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इस रैली का एक अहम राजनीतिक दृश्य राहुल गांधी का खुली जीप में निकला मार्च रहा। इस बार राहुल गांधी ने गठबंधन के नेताओं के साथ एसी बस के बजाय खुली जीप से समर्थकों के बीच पहुंचने का रास्ता चुना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर गठबंधन के नेता जुटे। यहां से करीब 12 बजे राहुल गांधी खुली जीप में ममता बनर्जी , तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के साथ आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। राहुल कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन करते रहे। इस मार्च को पिछली रैली के मुकाबले अलग अंदाज देखा गया। राहुल के साथ जीप के आसपास गठबंधन के कार्यकर्ता भी पैदल चल रहे थे।

रेकमेंडेड खबरें