बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rising violent tendencies in children questions on the role of parents and schools
पंचकुला के एक स्कूल में बच्ची को बहुत बेहरमी से पीटने के विडियो से लोगों के मन में कई सवाल उठे। इतना छोटा बच्चा इतना हिंसक कैसे हो सकता है? उसकी क्रूर मानसिकता का अब तक पता कैसे नहीं चला? उसके माता-पिता क्या उसके बदलते व्यवहार के प्रति अनजान थे? कारण कई हैं। बच्चों के पालन-पोषण के दौरान अभिभावकों को उसकी बदलती मानसिकता पर भी नजर रखनी होगी। हिंसा से भरी फिल्मों तक उसकी पहुंच भी रोकनी होगी। साथ ही स्कूल को भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। उनकी हरकतों पर नजर रखनी होगी।

सुशील वर्मा, लखनऊ

रेकमेंडेड खबरें