सआदतगंज में युवक को मारने वाला मुठभेड़ में घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sadatganj murder main accused ujefa injured in encounter police nabbed
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : सआदतगंज में अम्बेडकर पार्क के पास शनिवार रात दूध बांटने के लिए घर से निकले रेहान (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्यारोपित उजेफा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सआदतगंज के रामनगर निवासी मुंशी का बेटा रेहान शनिवार शाम दूध बांटने निकला था। दूध बांटने के बाद वह अम्बेडकर पार्क में बैठा था। मौज्जमनगर स्थित गुलाब बगिया निवासी उजेफा ने दोस्तों के साथ मिलकर रेहान की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। उजेफा का भागते हुए विडियो भी वायरल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उजेफा और अतुल के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीसीपी पश्चिम जितेन्द्र श्रीवास्तव के मुताबिक दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बिजली घर के पास रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डीसीपी के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपित उजेफा है। उसके पास से एक तमंचा,कारतूस व बाइक बरामद हुई है।

रेकमेंडेड खबरें