Ayodhya janakpur Special Train To Start From November 23 Modi And Prachanda To Flag Off
अयोध्या-जनकपुर के बीच 23 से चलेगी विशेष ट्रेन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या : अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में 23 नवंबर से विशेष ट्रेन शुरू की जाएगी। दिल्ली से पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विशेष ट्रेन के संचालन के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।