पैसे वसूले, सुविधाएं नहीं दीं, अब देना होगा हर्जाना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
builder ordered to pay compensation buyers to get full amount with interest for unfulfilled facility promises
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

फ्लैट बेचते समय बिल्डर ने सुविधाओं के वादे किए, उनके नाम पर खरीदारों से पैसे वसूले, लेकिन जब बाद में सुविधाएं नहीं दीं। इसका खामियाजा बिल्डर को भुगतना होगा। सेक्टर-108 के हार्टसोंग प्रॉजेक्ट में पांच जरूरी सुविधाएं नहीं देने पर हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA) ने एक्सपेरियन डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीदारों से वसूली गई रकम 11 फीसदी सालाना ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं खरीदारों को मानसिक परेशानी के लिए 2 लाख रुपये मुआवजा और केस लड़ने के खर्च के रूप में 75 हजार रुपये भी देने होंगे।
यह आदेश HRERA के एडज्यूकेटिंग ऑफिसर राजेंद्र कुमार ने नरेश अरोड़ा व ज्योति अरोड़ा की शिकायत पर सुनाया। खरीदारों ने प्रॉजेक्ट के टावर-बी3 में 1758 वर्ग फीट का फ्लैट नंबर 0304 खरीदा था। कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये थी। 17 अप्रैल 2016 तक कब्जा मिलना था, लेकिन बिल्डर ने जून 2017 में वास्तविक कब्जा सौंपा था।

रेकमेंडेड खबरें