कॉलोनी से सोसायटियों तक तैयार घाट, आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chhath puja 2023 31 permanent and over 60 temporary ghats ready in gurgaon for offering arghya to the setting sun
n NBT न्यूज, गुड़गांव

मिलेनियम सिटी के घरों से उठती प्रसाद की खुशबू और छठ गीतों की गूंज के बीच शनिवार को शहर में खरना मनाया गया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए शहर में करीब 31 स्थायी और 60 से अधिक अस्थायी घाटों पर तैयारियां की गई हैं। शीतला माता मंदिर की पार्किंग में बने घाट पर साफ-सफाई, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए पर्दों से अलग स्थान और करीब 20 से 25 वॉशरूम बनाए गए हैं। राजेंद्रा पार्क में कॉलोनी के बीच बने घाट पर जरूरी सुविधाएं जुटाई गई हैं। बसई में घाटों पर लाइटिंग, टेंट और पूजा के लिए छोटी-छोटी वेदियां तैयार की गई हैं। ओम विहार-धर्म कॉलोनी में छठ पूजा समिति की ओर से करीब दो एकड़ पर आयोजन की तैयारियां की गई हैं। समाजसेवी देवानंद यादव ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए जलकुंड बनाए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा सेक्टर-82 की वाटिका इंडिया नेक्स्ट, मैप्सको पैराडाइज, एसएस लिंडेन और एसएएस अर्केडिया समेत अन्य सोसायटियों में भी छठ पूजा की तैयारियां की गई हैं।

रेकमेंडेड खबरें