Couples Car Chased For 1 Km On Diwali Night Threatened Van Occupants Stopped Car Argued With Guards
दिवाली की रात दंपती की कार का 1 किमी तक किया पीछा, दी धमकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
दिवाली की रात एक दंपती की कार का वैन सवार कुछ लोगों के करीब एक किमी तक पीछा किया। रास्ते में कई बार कार रोकने का भी प्रयास किया। सेक्टर-70 के पास दरबारीपुर रोड पर रात करीब 11:55 बजे हुई इस घटना में दंपती किसी तरह अपनी कार सोसायटी तक ले आए। वैन में सवार लोग सोसायटी के गेट तक पहुंच गए। गार्ड्स ने रोका तो आरोपी उनसे बहस करने लगे। पीड़ित ने घटना के डैशकैम व सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर की है। गुड़गांव पुलिस ने उनसे डिटेल मांगी है।जानकारी के अनुसार, शुभम जैन 8 नवंबर की रात अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक वैन ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पहले उन्हें लगा कि वैन सवार ओवरटेक कर रहे हैं, कुछ देर बाद वैन ने आगे निकलकर अचानक ब्रेक लगा दिए। उससे लोग नीचे उतरने लगे। खतरे का अंदेशा होने पर उन्होंने कार रोकने के बजाय सोसायटी की ओर दौड़ा दी।