Dtps Big Action On Illegal Commercial Activities In Dlf Phase 2 11 Properties Sealed
DLF फेज-2 में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर डीटीपी की कार्रवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
डीएलएफ फेज-2 में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (DTP) एनफोर्समेंट की टीम ने शनिवार को सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग प्लॉटों पर चल रहे ऑफिस, क्लिनिक, गेस्ट हाउस, सुपरमार्केट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 11 संपत्तियों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अलग-अलग मंजिलों और कुछ पूरी इमारतों को सील कर दिया।कार्रवाई के दौरान प्लॉट नंबर BVM-2 पर चल रहे सुपरमार्केट, स्किन केयर क्लिनिक और ट्रैवल एजेंसी ऑफिस वाली पूरी इमारत को सील किया गया। प्लॉट नंबर 5 में पहली मंजिल पर चल रहे ऑफिस को सील किया गया। वहीं, प्लॉट नंबर J-1/37 में प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी ऑफिस के बेसमेंट, दूसरी और तीसरी मंजिल पर कार्रवाई की गई। J-1/38 में बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधि को सील किया गया। इसी तरह प्लॉट नंबर ANM-78 (एस+4) में इंटीरियर डिजाइनिंग ऑफिस वाली पूरी इमारत सील कर दी गई। ANM-106 और ANM-107 में पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को सील किया गया। ANM-92 के बेसमेंट में चल रहे क्लिनिक और प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी ऑफिस पर भी कार्रवाई हुई। ANM-92A में गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल हो रहे ग्राउंड और पहली मंजिल को सील किया गया।