ग्रेटर SPR प्रॉजेक्ट से NH-48 और KMP से जुड़ेगा नया गुड़गांव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
greater spr project new gurgaon to connect with nh 48 and kmp compensation for 160 acres announced
nNBT न्यूज, गुड़गांव

ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (GSPR) के पहले चरण का रास्ता साफ होने लगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने शुक्रवार को जिले के छह गांवों की करीब 160 एकड़ जमीन के मुआवजे के अवॉर्ड घोषित कर दिए। इसके तहत जमीन मालिकों को करीब 1000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जमीन की लोकेशन के अनुसार, मुआवजे की दर 5 करोड़ से 9 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय की गई है। इसमें सोलैटियम और 12 प्रतिशत ब्याज भी शामिल है।
यह जमीन बेहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, धुमासपुर, मैदावास और बादशाहपुर गांवों में है। HSVP ने 11 नवंबर 2025 को 276 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। इसमें से करीब 116 एकड़ जमीन पहले ही सरकार को मिल चुकी है। इसके बदले जमीन मालिकों को ट्रांसफरेबल डिवेलपमेंट राइट्स (TDR) और प्रॉजेक्ट लाइसेंस दिए गए हैं।

रेकमेंडेड खबरें