शिविरों में बताए मधुमेह से बचाव के तरीके

नवभारतटाइम्स.कॉम•
health camps in gurgaon on world diabetes day know prevention methods
n NBT न्यूज, गुड़गांव

वर्ल्ड डायबिटीज डे पर शनिवार को जिले के सभी 41 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस साल दिवस की थीम ‘अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज’ रखी गई। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सेमिनार, स्वास्थ्य वार्ताएं और जांच शिविर लगाए गए। डॉ. वीरेंद्र बसवाना, CMO का कहना है की शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने और चिकित्सक से सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

रेकमेंडेड खबरें