Pledge To Follow Pandit Nehrus Ideals Lucknow Congress Celebrates Birth Anniversary
पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमिटी लखनऊ उत्तरी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमिटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास, पार्क रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ऐशबाग स्थित पीली कॉलोनी के चाचा नेहरू पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय, किश्वर जहां, शाहिद अली, आकिल हुसैन, सुरेश पाल, आफताब मोहसिन, फैजान अली, कौशल वर्मा, जेबा मलिक, एडवोकेट प्रभाकर साहू, बिंदेश पांडे और सन्नो खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।