फरीदाबाद रोड की हरियाली बढ़ाने के लिए ई-टेंडर जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
pwd to enhance faridabad road greenery e tender issued plan worth 1739 lakh
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : फरीदाबाद रोड के सेंट्रल वर्ज में पहले से लगे पौधों को सूखने से बचाने और उनकी बेहतर देखभाल के लिए PWD ने मेंटिनेंस की योजना बनाई है। 24.31 किलोमीटर लंबे हिस्से में पौधों की सिंचाई, सफाई और देखभाल की जाएगी।

PWD के हॉर्टिकल्चर विभाग ने इसके लिए 1 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक का समय तय किया है। 150 दिनों तक एजेंसी पौधों की सिंचाई, सफाई और रखरखाव करेगी। इस काम के लिए 17.39 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। इससे सड़क के लैंडस्केप में भी सुधार होगा।

रेकमेंडेड खबरें