शाहदरा विवाद: वकील के सिर पर लगी चोट निकली साधारण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
शाहदरा विवाद: वकील के सिर पर लगी चोट निकली साधारण
Shanker.Singh

@timesofindia.com
n नई दिल्ली: पुलिस और वकील शाहदरा थाने में हुए जिस झगड़े के बाद आमने-सामने आ गए थे, उसमें जख्मी वकील ललित बंसल के सिर पर लगी चोट ‘साधारण’ निकली। पुलिस ने जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर से इंजुरी के नेचर के बारे में राय मांगी थी, जिसने ‘सिंपल’ करार दिया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए राहुल ठाकुर और विनय भाटी को कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी, जिन्होंने अग्रिम जमानत की अर्जी लगा रखी है। दूसरी तरफ, विनय की पत्नी श्वेता का आरोप है कि रोज थाने में बिठाने के बावजूद पुलिस उनकी शिकायतों पर केस दर्ज नहीं कर रही है।

शाहदरा के रोहताश नगर में दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर 23 अक्टूबर को हुए विवाद में पुलिस स्टेशन के अंदर भी मारपीट हो गई थी। पूरा वाकया थाने के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। एक पुलिसकर्मी ने अपने फोन में भी इसे रिकॉर्ड किया। फुटेज में दोनों तरफ से मारपीट होती दिखी है। इस दौरान वकील के सिर पर डेस्क नेम प्लेट मारी गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 351-2 (नुकसान पहुंचाने की धमकी) और 3-5 (समान मकसद) के तहत केस दर्ज किया था।

मामले में दुकानदार पक्ष के राहुल ठाकुर और विनय भाटी को आरोपी बनाया गया है। दोनों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा रखी है। पिछली सुनवाई पर जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि घायल वकील की मेडिकल रिपोर्ट पर डॉक्टर की राय मांगी गई थी, जिन्होंने चोट को साधारण बताया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि तीन-तीन नोटिस तामील कराने के बावजूद दोनों आरोपी जांच में शामिल नहीं हुए हैं। सरकारी और घायल पक्ष के वकीलों ने नोटिस का पालन नहीं कर पर दोनों को अंतरिम प्रोटेक्शन देने का विरोध किया। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

रेकमेंडेड खबरें