सेक्टर-52 कॉलेज में बनेगा कार्बन गार्डन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
states first carbon garden to open in sector 52 college emphasis on environmental protection
n NBT न्यूज, गुड़गांव : सेक्टर-52 के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में 17 नवंबर को प्रदेश के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के चेयरपर्सन और विभागाध्यक्ष प्रो. दीनबंधु साहू करेंगे। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में देश के पहले कार्बन गार्डन के संस्थापक भी हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इस पहल के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें