साउथ इंडियन बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगा SBI MF

नवभारतटाइम्स.कॉम•
9 99 sbi mf
nपीटीआई, नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने SBI म्यूचुअल फंड को प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की इजाजत दे दी है। बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। बेहतर मार्जिन और असेट क्वालिटी में सुधार की मदद से इस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है और यह 426 करोड़ रुपये रहा है।

साउथ इंडियन बैंक ने कहा कि आरबीआई ने SBI म्यूचुअल फंड को उसमें बताई गई शर्तों के अधीन बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में कुल मिलाकर 9.99 फीसदी तक की हिस्सेदारी हासिल करने की अपनी मंजूरी दे दी है।