107 Year Drought Ends Degree Courses To Start In Arabic persian At Lucknow University
107 साल का सूखा खत्म, ओरिएंटल अरबी-पर्शियन में शुरू होंगे डिग्री कोर्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Zeeshan.Rayini @timesofindia.com
nलखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के ओरिएंटल अरबी-पर्शियन विभाग में 107 साल बाद पहली बार डिग्री कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। विवि की स्थापना के समय से अब तक यहां सिर्फ सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स ही संचालित हो रहे थे। डिग्री कोर्स न होने के कारण आज तक विवि के दीक्षांत समारोह में इस विभाग का कोई भी छात्र मेडल हासिल नहीं कर सका था। अब अकैडमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने के बाद यहां बीए और एमए के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।खास बात यह है कि यह उन शुरुआती विभागों में शामिल है, जिसे चलाने की शर्त पर ही एलयू को जमीन मिली थी। साल 1920 में राजा महमूदाबाद ने विवि को जमीन दान करते समय शर्त रखी थी कि ओरिएंटल अरबी-पर्शियन और ओरिएंटल संस्कृत विभाग हमेशा चलाए जाएंगे। इसके तहत पर्शियन में 'दबीर-ए-माहिर' व 'दबीर-ए-कामिल' और अरबी में 'आलिम' व 'फाजिल' जैसे पाठ्यक्रम शुरू हुए, जिन्हें करने दूसरे राज्यों से भी लोग आते थे।
वक्त बीतने के साथ बाकी विभागों में डिग्री कोर्स शुरू हो गए, लेकिन यह विभाग सीमित रह गया, जिससे छात्रों की संख्या भी घटने लगी थी।