‘भील समाज के महापुरुषों को मिले उचित सम्मान’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bhil communitys great personalities should get due respect demand raised on maharana poonja bhils birth anniversary
‘ भील समाज के महापुरुषों को मिले उचित सम्मान’ दारुल शफा बी-ब्लॉक कॉमन हॉल में सोमवार को महाराणा पूंजा भील की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण राजभर ने कहा कि भील समाज का देश निर्माण में बड़ा योगदान रहा है। हल्दीघाटी युद्ध में अकबर के मंसूबों पर पानी फेरने वाले पूंजा भील को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्षता हरि कृष्ण पासी व संचालन गंगाराम राजभर ने किया। इस दौरान आरएस मानव, बीआर गौतम, शत्रुघ्न कश्यप, आरपी निषाद, इंजीनियर, राम लखन, अवधेश पासी व अजमल खां ने भी विचार रखे। (NBT न्यूज, लखनऊ)

रेकमेंडेड खबरें