The Entire Family Suffers The Punishment For A Mistake Teachings Of Upadhyay Vihsant Sagar
‘गलती का दंड पूरा परिवार भुगतता है’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक में आयोजित धर्मसभा में उपाध्याय विहसंत सागर ने लोगों को सही राह पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि गलत निर्णय या अपराध सिर्फ व्यक्ति की आजादी नहीं छीनता, बल्कि पूरे परिवार की शांति और सम्मान भी मिटा देता है। क्षणिक लाभ, नशा या बुरी संगति में उठाया एक कदम माता-पिता, पत्नी और बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि मुनिश्री मंगलवार को सआदतगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर के लिए पदविहार करेंगे।
उधर, निराला नगर के माधव सभागार में दिगंबर संत आचार्य सुबल सागर के सानिध्य में चार दिवसीय 'भक्तामर प्राणिक हीलिंग शिविर' शुरू हुआ।