'क से कवि' का विमोचन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ka se kavi and sadchitt anand released confluence of literary activities at national book fair
nNBT न्यूज, लखनऊ : बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सोमवार का दिन साहित्यिक गतिविधियों और संवाद के नाम रहा। नवसृजन के विशेष समारोह में दो पुस्तकों-निबंध संग्रह ' सद्चित्त आनंद ' और काव्य संग्रह ' क से कवि ' का विमोचन हुआ। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश दीक्षित, प्रो. ओमप्रकाश पाण्डेय, ओम् नीरव, नरेंद्र भूषण और योगेश प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वहीं, जन संस्कृति मंच की ओर से कौशल किशोर की कृति 'समय, साहित्य और समाज' का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार शकील सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परिचर्चा सत्र में दिनेश प्रियमन, डॉ. उषा राय, शैलेश पंडित और कुमार विनीताभ ने विचार रखे। संचालन शांतम निधि ने और आभार ज्ञापन फरजाना महदी ने किया।
अवधी साहित्य संवाद सत्र में पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह, डॉ. रामबहादुर मिसिर, डॉ. करुणा पाण्डेय, विजय भास्कर पाण्डेय और डॉ. हरिशंकर मिश्र ने अवधी भाषा और साहित्य पर चर्चा की। इसके अलावा उप्र साहित्य सभा की ओर से 'प्रणाम परिवार सम्मान' समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नरेंद्र गरल, बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह चाँद, डॉ. राजीव राज और गजेंद्र प्रियांशु को सम्मानित किया गया।

रेकमेंडेड खबरें