न्यू कैंपस में बनेगा लेक्चर थिएटर, लॉ फैकल्टी को फायदा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
state of the art lecture theatre to be built in lucknow universitys new campus law faculty to benefit
nNBT रिपोर्ट,लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के ओल्ड कैंपस में प्रस्तावित अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर अब जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस में बनेगा। तय जगह पर बने आवास को एक शिक्षिका द्वारा कई नोटिस के बावजूद खाली न करने पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

पूर्व कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के कार्यकाल में 'पीएम ऊषा' (PM-USHA) योजना के बजट से ओल्ड कैंपस में इस लेक्चर थिएटर के निर्माण की मंजूरी मिली थी। हालांकि, निर्माण स्थल पर मौजूद आवास को खाली कराने का विवाद लंबे समय तक सुलझ नहीं सका। परियोजना में देरी से बचने के लिए विवि प्रशासन ने इसका स्थान बदलने का निर्णय लिया।
विवि ने हाल ही में बीबीए-एलएलबी समेत कई नए विधिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं और भविष्य में भी नए कोर्स प्रस्तावित हैं। ऐसे में कक्षाओं के लिए अलग भवन की दरकार थी।