संकीर्तन पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
devotees mesmerized by sankirtan crowd gathers for shrimad bhagwat katha
nNBT न्यूज, लखनऊः ऐशबाग के डीएवी कॉलेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए पुंडरीक गोस्वामी ने भक्ति , प्रेम और नाम-स्मरण का महत्व समझाया। कथा के दौरान 'राधारमण हरि बोल' संकीर्तन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मुख्य अतिथि डीसीपी पश्चिम ने कथा पीठ का आशीर्वाद लिया। संयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कथा 9 अक्टूबर तक रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक होगी। इस दौरान आयोजक राजेंद्र कुमार अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल समेत कई भक्त मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें