विधायकों के रिपोर्ट कार्ड संग ‘प्लान-B’ पर भी काम

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
2027 election prep bjp working on mlas report cards and plan b tickets may be cut
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने प्रत्याशियों की जमीनी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। मौजूदा विधायकों का सीटवार रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के साथ ही पार्टी प्लान-B भी तैयार कर रही है। संभावित प्रत्याशियों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। ऐसे में भाजपा के कई वर्तमान विधायकों का टिकट कट सकता है।
प्रदेश नेतृत्व ले रहा हर सीट की रिपोर्ट : सामान्य तौर पर भाजपा की विभिन्न बैठकों में प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के कामकाज का फीडबैक लिया जाता है। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटवार रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने अपनी शुरुआती बैठकों में ही इस बाबत संदेश दे दिया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पहली ही बैठक में सभी जाति और वर्ग को साथ लेने की बात कही थी। उसके साथ ही यह भी साफ संकेत दिया था कि विपक्ष के मजबूत नेताओं और प्रत्याशियों पर नजर रखनी है। उसके हिसाब से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तोड़ निकालना होगा। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने मंथन करके इस बाबत रिपोर्ट लेनी शुरू कर दी है।

इन बिंदुओं पर रिपोर्ट कार्ड : विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए सिर्फ पिछला रेकॉर्ड की काफी नहीं है। कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। क्षेत्र की जनता का फीडबैक इसमें सबसे अहम होगा। समाज के विभिन्न वर्गों में विधायक के कामकाज की राय ली जाएगी। संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल भी अहम है। देखा जाएगा कि सरकारी योजनाएं क्षेत्र में कितना कारगर हैं। विधायक की स्थानीय सक्रियता कितनी है। पिछले चुनाव के साथ ही विभिन्न चुनावों में कैसा प्रदर्शन रहा है। संभावित नए दावेदारों की क्षेत्र में कितनी पकड़ है, उस आधार पर उनका आकलन किया जाएगा। पैनल बनाते समय सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें