Principal Aarti Bhatis Anticipatory Bail Rejected Accused Of Abetting Suicide
प्रिंसिपल की ज़मानत खारिज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद और निजी स्कूल की प्रिंसिपल आरती भाटी की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अभियोजन के मुताबिक, वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई प्रिंस सिंह पर 3 लाख रुपये के गबन का झूठा आरोप लगाया जा रहा था। आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल आरती भाटी और स्कूल के मालिक जीसी विश्वास करीब एक महीने से यह आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रिंस ने कुछ दिन पहले भाई को इसकी जानकारी दी थी।