Internship Stipend Doubled But Students Dissatisfied Distance From Protest
स्टाइपेंड में मनमाफिक इजाफा नहीं पर आंदोलन से दूरी
Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न मेडिकोज की इंटर्नशिप 7500 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है।
कैबिनेट से शुक्रवार को इंटर्नशिप दोगुना किए जाने का फैसला होने के बाद शनिवार को प्रदेश के कई कॉलेजों में स्टूडेंट्स की मीटिंग हुई। इस दौरान स्टूडेंट्स इस बात पर एकमत थे कि यह मनमाफिक इजाफा इजाफा नहीं है। हालांकि, 25 हजार इंटर्नशिप किए जाने की मांग के लिए नए सिरे से आंदोलन को लेकर स्टूडेंट्स एकमत नहीं हुए। ज्यादातर स्टूडेंट्स ने इस बढ़ोतरी को स्वीकार करते हुए आगे की पढ़ायी और ओपीडी करने का फैसला किया। हालांकि, स्टूडेंट्स का एक गुट यूपी समेत दूसरे राज्यों में एमबीबीएस स्टूडेंट्स की तुलना में इस बढ़ोतरी को नाकाफी बताया। होम्योपैथी निदेशक डॉ. पीके सिंह, आयुर्वेद निदेशक नारायण दास और यूनानी विभाग के निदेशक डॉ. जमाल अख्तर के मुताबिक अब किसी भी कॉलेज में सभी स्टूडेंट्स ने फैसले को स्वीकार करते हुए ओपीडी शुरू कर रहे हैं।