Greater Noida 3 Members Of House breaking Gang Arrested Lakhs Worth Of Goods Recovered
चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
दनकौर कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 7760 रुपये कैश और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि दनकौर रेलवे स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हारुन निवासी एटा, रिजवान निवासी बुलंदशहर और निजाम निवासी कौशांबी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दनकौर क्षेत्र के शाहपुर खुर्द समेत आसपास के गांवों में पिछले कुछ महीनों के दौरान चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे। वह शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने घर का खर्च चलाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिन पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।