Greater Noida Car Hits Two Brothers On Bike Both Seriously Injured
बाइक सवार 2 भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
एरिया के रबूपुरा-झाझर मार्ग पर ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एरिया के गांव बीरमपुर निवासी रामवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, 17 सितंबर को करीब 11 बजे उनके बेटे योगेश और संजू क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपनी बुआ के घर गांव महमदपुर जा रहे थे। इसी दौरान रबूपुरा-झाझर मार्ग पर गांव महमदपुर के पास सामने से आई वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।