कलेक्ट्रेट के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम बैरंग लौटी

Contributed by: abhishek.pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
collectorate encroachment removal campaign nagar nigam team returns empty handed due to absence of police administrative staff
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : कलेक्ट्रेट के आसपास से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को रविवार को बैरंग लौटना पड़ा। नगर निगम की पांच घंटे तक मौके पर रही, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमले से कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। करीब पांच घंटे तक इंतजार के बाद कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा।

कलेक्ट्रेट और इसके आसपास के संवेदनशील इलाके से अतिक्रमण हटाने के लिए हाई कोर्ट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसी आदेश के अनुपालन में नगर निगम का दस्ता सुबह कलेक्ट्रेट पहुंच गया था। नगर निगम जोन-1 के जोनल अफसर ओपी सिंह का कहना है कि पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने के कारण दोपहर बाद नगर निगम की टीम लौट गई। वहीं, एडीसीपी (वेस्ट) धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि दुबग्गा में मेट्रो प्रॉजेक्ट और नवरात के पहले दिन पश्चिम जोन के कई थानों की फोर्स व्यस्त थी। इस कारण अभियान के लिए फोर्स उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी।

रेकमेंडेड खबरें