‘हफ्ते भर में दूर होंगी डेरिवेटिव्स सेटलमेंट की कीमतों पर चिंताएं’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
‘हफ्ते भर में दूर होंगी डेरिवेटिव्स सेटलमेंट की कीमतों पर चिंताएं’
BBF के चेयरमैन अनूप गुप्ता ने कहा कि कॉन्फ्लुएंस ने बातचीत, इनोवेशन और पॉलिसी-आधारित सोच के नेतृत्व के लिए एक सार्थक मंच तैयार किया, जो भारत की वित्तीय विकास यात्रा के अगले चरण को आकार देने में मदद करेगा। बाजार के विशेषज्ञों के पैनल सेशन में कैपिटल मार्केट को सक्षम बनाने, निवेशकों को सशक्त बनाने, भारत का बाजार संभावनाएं और निवेशकों की मजबूती से लेकर वित्तीय बाजारों की अपार संभावनाओं के बदलते परिदृश्य पर चर्चा की गई। पैनल में रमेश दमानी, रिधम देसाई, शंकरन नरेन और प्रशांत जैन ने हिस्सा लिया। जानकारों का कहना था कि अभी भी बाजार में एेसे स्मॉल व मिड कैप 4 पर्सेंट स्टॉक्स हैं, जिनमें बहुत ग्रोथ है। रमेश दमानी ने कहा कि निवेशकों के लिए यह एक महीना बहुत क्रूशियल है और उन्हें कॉशियस रहना चाहिए। लॉन्ग टर्म स्टोरी मजबूत है, एेसे में अपनी एसआईपी जारी रखें।

रेकमेंडेड खबरें