Five member Committee Formed To Investigate Serious Allegations Against Former Kgmu Professor
पूर्व प्रफेसर पर लगे आरोपों की जांच करेगी कमिटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : केजीएमयू के सीटीवीएस विभाग के एक रिटायर प्रफेसर के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। कुलपति की मंजूरी के बाद कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
प्रफेसर के खिलाफ 8 जून 2026 को शिकायत और 20 व 23 जुलाई 2026 को शपथपत्र देकर आरोप लगाए गए। इनमें नियमों के विपरीत नियुक्ति, पेंशन लाभ, वित्तीय अनियमितताओं के साथ विभाग के एक डॉक्टर के मानसिक उत्पीड़न की शिकायत शामिल है।कमिटी की अध्यक्षता KGMU की प्रति कुलपति करेंगी। इसमें डीन एकेडमिक्स, जनरल सर्जरी के डॉ. केके सिंह और पैथॉलजी विभाग की डॉ. रश्मि कुशवाहा सदस्य हैं। एनॉटमी विभाग की डॉ. ज्योति चोपड़ा को सदस्य सचिव बनाया गया है।