जनेश्वर एन्क्लेव के सामने कूड़ाघर, लोगों ने जताया विरोध

नवभारतटाइम्स.कॉम•
garbage dump in front of janeshwar enclave strong protest by local residents threat of infectious diseases
nNBT न्यूज, लखनऊ : कुर्सी रोड स्थित एलडीए के जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट के सामने नगर निगम का कूड़ाघर बनने पर लोगों ने विरोध जताया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हजारों लोग रहते हैं। डंपिंग ग्राउंड से उठती बदबू, मक्खी-मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

आरडब्ल्यूए सचिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसके पहले भी शिकायत भेजी गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने इस कूड़ा घर को तुरंत हटाने की मांग की है।

रेकमेंडेड खबरें