बाज़ार में गिरे बुज़ुर्ग, सिपाही ने CPR देकर बचाई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
बाज़ार में गिरे बुज़ुर्ग, सिपाही ने CPR देकर बचाई जान
nNBT न्यूज, लखनऊ : महानगर की डंडइया मार्केट में रविवार दोपहर सब्जी लेने गए महानगर सेक्टर-सी निवासी अनिल लाम्बा अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच रहीम नगर चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव वहां पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को CPR देना शुरू किया। कुछ ही देर में बुजुर्ग की हालत में सुधार होने लगा। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुजुर्ग के परिवारीजनों और सोशल मीडिया यूसर्ज ने सिपाही की सूझबूझ और प्रयास की सराहना की है।

 अनिल के बेटे सिद्धांत ने बताया कि वह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और पिता को अस्पताल ले गए। जांच में अनिल की रिपोर्ट सामान्य आई है। सिद्धांत के मुताबिक पिता बैलंस बिगड़ने से गिर गए थे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तुरंत CPR मिलने से उन्हें राहत मिल गई।

रेकमेंडेड खबरें